Site icon Yashbharat.com

पराक्रमसिंह चंद्रावत के एक खाते से 14 लाख रुपए हुए ट्रांसफर

Lokayukta chhapa

इंदौर। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद आबकारी अधिकारी पराक्रमसिंह चंद्रावत की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई के कुछ दिन पहले पराक्रम के एक खाते (कोटक महिंद्रा) से 14 लाख रुपए एक अन्य व्यक्ति के निजी बैंक के खाते में ट्रांसफर हुए हैं, जबकि चंद्रावत के परिवार के नाम से 23 खातों की जानकारी मिली है। अब उसके बारे में तथ्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं इनकम टैक्स और ईडी ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

छापे के दौरान अधिकारियों को 23 बैंक खातों की जानकारी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक एक बड़ी राशि के ट्रांसफर होने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं बाकी बैंक खातों की डिटेल के लिए लोकायुक्त पुलिस ने प्रबंधन को पत्र भेज दिया है। अधिकारियों की मानें तो तीन-चार दिनों में इन खातों से लेनदेन का ब्योरा हासिल हो जाएगा। ये खाते 8-10 अलग-अलग बैंकों में हैं।

आयकर भी खंगालेगा दस्तावेज

कार्रवाई के दौरान चंद्रावत के आयकर रिटर्न के दस्तावेज भी मिले थे। वह 50 लाख रुपए तक आयकर जमा करता है, जबकि दोनों पट्रोल पंप का टर्न ओवर ही करोड़ में है। इसके अलावा वेयर हाउस और दुकान भी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग भी अब जल्द चंद्रावत से जुड़े दस्तावेज खंगालकर कार्रवाई करने की तैयारी में है।

Exit mobile version