Wednesday, May 20, 2026
Latest:
jabalpur

पमरे का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से, हजारों रेलकर्मी होंगे शामिल

17 रेल जोनों के पदाधिकारी लेंगेेंं भाग
जबलपुर नगर संवाददाता। आल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन एआईआरएफ का 94वां राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मेें कल1नवंबर से 3 नवम्बर तक आयोजित हो रहा है। इस अधिवेशन में पूरे देश के 17 रेल जोनों से हजारों रेल कर्मचारी विशेष ट्रेनों से पहुंचेंगे। इस अधिवेशन में रेलकर्मचारियों की समस्याओं पर चिंतन.मनन किया जाएगा व मांगे पूरी करने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जायेगी। एआईआरएफ के अधिवेशन के संबंध में महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि यह गौरव की बात है कि एआईआरएफ के अधिवेशन का अवसर पमरे को मिला है।इस अधिवेशन में अध्यक्ष राखलदाास गुप्ता महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा सहित पूरे 17 रेल जोनों के यूनियन के पदाधिकारी राष्ट्रीय पदाधिकारीकार्यकर्ता व बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से कोटा पहुंचेेंगे।
विशाल रैली के साथ खुला अधिवेशन व प्रतिनिधि सत्र होंगे : मंडल सचिव नवीन लिटोरिया ने बताया कि एआईआरएफ के अधिवेशन की शुरुआत कल1 नवम्बर को महिला सम्मेलन से होगी। उमरावमल पुरोहित सभागार में महिला कर्मचारियों की कार्यस्थल पर समस्याएं उनके निदान पर खुलकर चर्चा होगीजबकि
1 नवम्बर को ही दोपहर 2.30 बजे से विशाल रैली रेलवे स्टेडियम कोटा से प्रारंभ होगीजो विभिन्न मार्गों से निकलेगी इस रैली में देश भर के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। 01 नवम्बर को ही रेलवे स्टेडियम में खुला अधिवेशन होगाजबकि प्रतिनिधि सत्र 2 नवम्बर को आयोजित होगा। जबलपुर मंडल के मन्डल अध्यक्ष बी एन शुक्ला ने बताया कि अधिवेशन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुददों पर प्रस्ताव पारित किये जायेंगे।
. रेलवे में एनपीएस को हटाकर पुरानी पेंशन लागू की जाये।
. मिनिमम वेज और फिटमेंट में बढोत्तरी की जाये।
. रेलवे को बेचने व निजीकरण की साजिश बन्द की जाये।
. रेलवे में रिक्त ढाई लाख पदों को शीघ्र भरा जाए।
. रनिंग स्टाफ का किमी भत्ता शीघ्र रिवाइज किया जाये।
इसके अलावा सीनियर सुपरवाइजर को गु्रप बी गजटेड बनाने ट्रैकमैन की रिस्ट्रक्चरिंग 10.20 20.50 प्रतिशत किये जाने व कैडर चेंज की सम्भावना तलाशने जैसे बहुत से मुददों पर चर्चा की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply