Site icon Yashbharat.com

पत्रकारों के विरोध पर सब्जी मंडी में मीट मार्केट खोलने का निर्णय वापस लिया नगर निगम ने

IMG 20231216 WA0018

कटनी। खुले स्थान में चिकन, मटन, मछली व अंडा बिक्री के संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्धारा दिए गए दिशा निर्देश के बाद नगर निगम द्धारा गतदिवस पुराना बस स्टेंड क्षेत्र में मुड़वारा स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित सब्जी मंडी के खाली स्थान का चयन कर यहां मीट मार्केट शिफ्ट करने का निर्णय लिया।

इस निर्णय की जानकारी आज सुबह जैसे ही पत्रकारों को लगी तो उन्होंने तत्काल इसका विरोध किया। पत्रकारों ने नगर निगम के इस निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण और मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा के विपरीत बताया।

पत्रकारों का कहना था कि सब्जी मंडी के एक ओर लगभग 100 फीट की दूरी पर नरसिंह मंदिर और दूसरी तरफ लगभग इतनी ही दूरी पर साई मंदिर भी स्थित है। इसके अलावा सब्जी मंडी के सामने जिला अस्पताल, फूल बाजार और मुड़वारा स्टेशन है।

इसलिए यहां मीट मार्केट लाना किसी भी तरह से उचित नहीं है। लिहाजा पत्रकारों ने नगर निगम के इस निर्णय से पूर्वमंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीती संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, कलेक्टर अवि प्रसाद, नगर निगम आयुक्त विनोद शुक्ला, उपायुक्त जागेश्वर पाठक को अवगत कराते हुए मीट मार्केट यहां शिफ्ट करने का विरोध किया। पत्रकारों के विरोध को भी सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और मीट मार्केट यहां शिफ्ट करने के अपने निर्णय को भी वापस ले लिया।
हालांकि नगर निगम के इस निर्णय का विरोध शहर के मीट कारोबारी भी कर रहे थे और वो भी पत्रकारों की बात का समर्थन कर रहे थे।

Exit mobile version