Site icon Yashbharat.com

पत्नी को पेपर दिलाने ले जा रहे पति की सड़क दुर्घटना में मौत

accident

जबलपुर नगर संवाददाता। भेड़ाघाट थाना के अंतर्गत बेहदन पुल के पास हुये पत्नी के सामने एक सड़क हादसे में पति की मौत हो गई । जब पत्नी ने पति को हाईवा के नीचे मृत हालत में देखा तो वह चीख चीख कर बेहोश हो रही थी । यह दर्दनाक सड़क हादसा आज सुबह उस समय हुआ जब पुरवा गढ़ा निवासी 38 वर्षीय मुकेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी ईशा विश्वकर्मा को रेलवे का पेपर दिलाने के लिये बाइक से ग्लोबल कॉलेज ले जा रहा था और बेहदन पुल के पास हाईवा ने टक्कर मार दी ।
ड़क हादसे की जानकारी किसी ने पुलिस को दी जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्ट मार्टम के लिये रवाना किया । इस संबंध भेड़ाघाट थाने मेें पदस्थ एसआई अशोक मंडावी ने बताया कि पुरवा गढ़ा निवासी 38 वर्षीय मुकेश पिता शिव चरण विश्वकर्मा की पत्नी ने रेलवे की परीक्षा के लिए आवेदन किया था जिसका आज पेपर था आज सुबह वह अपने घर से पत्नी को बाइक में बैठा कर परीक्षा केन्द्र ग्लोबल कॉलेज के लिये निकला था । सुबह 6ण्45 बजे के लगभग वह जैसे ही बेहदन पुल के पास पहुंचा कि विपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक हाईवा चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे पत्नी तो छिटक कर दूर चली गई और मुकेश हाईवा के चके की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Exit mobile version