Site icon Yashbharat.com

पत्नि बोली दूल्‍हा नहीं है पुरूष, पति से गुस्‍से में सुहागरात का वीडियो किया Viral

duhhan shadi

पत्नि बोली दूल्‍हा नहीं है पुरूष, पति से गुस्‍से में सुहागरात का वीडियो किया Viral!  अब विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।   शादी के तीन महीने बाद विवाहिता ने अपने पति के पुरुष होने पर सवाल उठा दिए। उसने पति को नपुंसक बता दिया। इस पर उसके पति ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने साले को ही भेज दिया। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अजब मामला सामने आया है।

अब विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव है। बताया जा रहा है कि गांव युवती की शादी तीन माह पहले बरेली के आंवला इलाके में हुई थी। वह अपनी ससुराल में दो-चार दिन ही रही होगा।

इसके बाद मायके आ गई। बाद में उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। उसकी बात सुनकर मायके के लोग हैरान रह गए। उससे ससुराल न जाने का कारण पूछा। विवाहिता ने पति के पुरुष होने पर सवाल उठाए।

 

कहा कि पति नपुंसक है। सुहागरात पर उसने दूरी बना ली थी। विवाहिता ने दावा किया कि उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने। विवाहिता की बात सुनकर मायके वालों के होश उड़ गए। वहीं विवाहिता ने न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर कर दिया।

उधर, विवाहिता के पति को जब ये सब बातें पता चलीं तो वह हैरान रह गया। वह पत्नी पर बौखला गया। गुस्से में उसने शर्मनाक कदम उठा लिया। उसने एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने साले को भेजा।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो पति-पत्नी के निजी पलों का है। वीडियो देखकर युवक की ससुराल में चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस पर युवती के परिवार में विवाद हुआ। अब पुलिस से शिकायत की गई है।

Exit mobile version