Site icon Yashbharat.com

पति पत्नी ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

police

भिंड। भिंड में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में पति पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पति पत्नी को फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों और पड़ोसियों की नजर उनपर पड़ गई। उन्होंंने तुरंत दोनों को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए। इस कोशिश में पति की जान फिलहाल बच गई। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लेकिन पत्नी की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना रौन थाना इलाके के मड़वारी गांव की है। यहां रहने वाले रामदास जाटव और उसकी पत्नी रानी जाटव ने फांसी लगा ली। पति पत्नी जब फांसी के फंदे पर लटक रहे थे तभी परिजनों और पड़ोसियों ने उन्हें देख लिया। इस पर वे दोनों को बचाने दौड़े। दोनों को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए लेकिन इस घटना में रानी की मौत हो गई जबकि रामदास को बचा लिया गया। रामदास को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते पति -पत्नी ने ये कदम उठाया है

Exit mobile version