katniLatest

पट्टे की मांग को लेकर राज्यमंत्री संजय पाठक की अगुवाई में सीएम से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल

कटनी। सिंधी विस्थापितों को काबिज भूमि का मालिकाना हक देने आज भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक की अगुवाई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिला।
sanyaj pathak with shivraj
इस प्रतिनिधि मंडल में राज्यमन्त्री श्री पाठक के साथ महापौर शशांक श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, गंगा राम कटारिया सहित अन्य नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि सिंधी विस्थापतो को भूमि के पट्टे देने का निर्णय राज्यसरकार ने किया था।
sanjay pathak with other
यह मामला केबिनेट में भी पास हो गया लेकिन विभागीय औपचारिकता पूर्ण नहीं हो पाने से अब तक पट्टा वितरण आरम्भ नहीं हो सका। आज से प्रारम्भ हुए मानसून सत्र में जिला भाजपा और मंत्री संजय पाठक ने मुख्यमंत्री का पुनः ध्यानाकृष्ट कराया।
मुख्यमंत्री श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों से पूरी जानकारी ली साथ ही जल्द सभी औपचारिकता पूर्ण कर पट्टा वितरण करने के निर्देश दिए। कटनी में करीब 2 हजार परिवार हैं जो माधवनगर में निवासरत हैं इन सभी को अब तक काबिज भूमि के मालिकाना हक की दरकार है।

Leave a Reply

Back to top button