राष्ट्रीय

पंजाब में आप विधायक पर माइनिंग माफिया का हमला, गंभीर

रूपनगर। गुरुवार को अवैध माइनिंग की शिकायतों पर दरिया सतलुज में मौका देखने गए रूपनगर के आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर माइनिंग माफिया ने हमला कर घायल कर दिया।

अमरजीत जिले की बाइहारा खड्ड पर मौका देखने गए थे। मीडियाकर्मी भी उनके साथ थे। यहां पोक मशीनें लगाकर दरिया से रेत निकाली जा रही थी।

सूचना मिलने पर माफिया के लोगों ने मशीनों को वहां से हटा दिया, जैसे ही विधायक रेत निकासी वाले स्थान पर पहुंचे तो डंडों और तेजधार हथियारों से लैस माफिया के लोगों ने उन पर महला कर दिया। उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल रोपड़ लाया जा रहा है।

बताया गया है कि हमले के दौरान एक पत्थर उनकी छाती में लगा जिससे उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। इस दौरान मीडिया कर्मियों के कैमरे छीनने की कोशिश भी की गई।

Leave a Reply

Back to top button