FEATUREDLatestउत्तरप्रदेश

पंखा गिरा चपेट में आये चार भाई बहनों की दर्दनाक मौत

UP के उन्नाव जिले में बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में पंखे का करंट लगने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। चारों आपस में भाई बहन थे और घटना के समय चारों घर पर अकेले थे। उनके माता-पिता खेत में धान की फसल काटने गए थे।

लालमन खेड़ा गांव निवासी किसान वीरेंद्र पासी, पत्नी के साथ खेत में धान की फसल काटने गए थे। घर में बच्चों में मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांशु (6) और मांशी (4) थे। देर शाम खेत से लौटकर दंपती घर पहुंचे, तो चारों एक दूसरे पर पड़े थे और उनके ऊपर पंखा (टेबल फैन) गिरा पड़ा था। सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम