Saturday, May 16, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

न्यूयॉर्क: 9/11 के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, ISIS से भी जुड़े तार

आईएसआईएस से कथित तौर पर प्रभावित उज्बेकिस्तान के एक व्यक्ति ने ‘अल्लाह हो अकबर’ चिल्लाते हुए अपना पिकअप ट्रक मैनहट्टन में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निकट भीड़भाड़ भरे साइकल पथ पर बुधवार को चढ़ा दिया, जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य जख्मी हो गए। इसे 9/11 की घटना के बाद शहर में पहला इतना भयावह हमला बताया जा रहा है और इसमें आईएसआईएस का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है। उज्बेक मूल के 29 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले उसके पेट में गोली मारी गई थी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक उसका नाम सैफुल्लू सेईपोव है जो एक प्रवासी है। वह 2010 में अमेरिका आया था।

घटना व्यस्त और भीड़भाड़ वाले मैनहट्टन के वेस्ट साइड हाइवे पर हुई। मैनहट्टन न्यूयॉर्क शहर का बेहद घनी आबादी वाला इलाका है। अमेरिका में इन दिनों हैलोवीन मनाया जा रहा है। हमलावर ने लगभग आधा किमी के इलाके में भारी तबाही मचाई। पुलिस ने बताया कि पैदल चलने वाले लोगों के पथ और साइकल मार्ग पर प्रवेश करने के बाद लोगों को कुचलते हुए संदिग्ध अपना ट्रक दक्षिण की ओर ले गया। साइकिल लेन पर ट्रक की चपेट में आए छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की मौत अस्पताल ले जाने के बाद हुई। एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर ने न्यूजर्सी के होम डिपो से हमले में इस्तेमाल किया गया ट्रक किराए पर लिया। हताहतों में बेल्जियम के एक और अर्जेंटिना के पांच नागरिक शामिल हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply