Monday, May 25, 2026
Latest:
Latest

नोएडा : कार सीट कवर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-10 में रविवार शाम को कार के सीट कवर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग के कारण चारों तरफ जहरीला धुआं फैल गया और आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर-20 नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-10 के प्लॉट नंबर D-148 में कार सीट कवर बनाने की कंपनी में रविवार शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। इसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

यह गनीमत रही कि रविवार की छुट्टी होने के चलते इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम