Site icon Yashbharat.com

नॉर्थ ईस्ट राज्यों में लगातार चौथे दिन भूकंप का कहर,अरुणाचल में फिर हिली धरती

earthquake

त्तरपूर्वी भारत में एक बार फिर भूकंप आया है। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में सोमवार तड़के 3.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेश्नल सेंटर फॉर सीमोलॉजी ने ये जानकारी दी है।

बीते कुछ दिनों से लगातार उत्तरपूर्वी राज्यों में धरती हिल रही है। रविवार की सुबह भी एक के बाद एक भूकंप की सूचना मिली। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की इस सीरीज की सूचना दी थी। ये भूकंप रिक्टर स्केल पर मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में क्रमश: 3.1 और 3.6 की तीव्रता के साथ आए थी। हालांकि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं आई।

बताया
एनसीएस द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, पहला भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता का, अरुणाचल प्रदेश के पांगिन के पास लगभग 1:02 बजे आया। इसके तुरंत बाद एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता मणिपुर के उकरुल जिले के शिरुई गांव के पास रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप अरुणाचल प्रदेश में पांगिन से 95 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 17 किलोमीटर की गहराई पर आया। दूसरा भूकंप मणिपुर में शिरुई से 20 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 1:22 बजे 30 किलोमीटर की गहराई पर आया। एनसीएस ने बताया कि थोड़ी देर बाद उत्तराखंड में उत्तरकाशी से 62 किमी उत्तर में 15 किमी की गहराई पर लगभग 5:41 बजे, एक और हल्का भूकंप, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 नापी गई।

बता दें कि इससे पहले असम में शुक्रवार देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। पूर्वोत्तर क्षेत्र में शुक्रवार को 24 घंटे में ये पांचवां भूकंप आया था।

Exit mobile version