Site icon Yashbharat.com

नेशनल हेराल्ड सर्वे रिपोर्ट-MP में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार

Libraries 1

नई दिल्‍ली। नेशनल हेराल्ड की मानें तो मध्य प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में पार्टी की यह लगातार चौथी पारी होगी. हेराल्‍ड ने ये ख़बर एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर छापी है.

मध्यप्रदेश के हालात का चुनावी सर्वे स्पीक मीडिया नेटवर्क ने किया है. सर्वे में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. इस सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस और बीएसपी के बीच गठबंधन नहीं होता है तो बीजेपी को उसका सीधा फायदा मिलेगा और उसे 147 सीटें मिलेंगी. कांग्रेस सिर्फ 73 सीटें जीत पाएगी और बसपा के खाते में 10 सीटें जाएंगी. अगर कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन हो गया, तब भी बीजेपी 126 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन 103 सीट ही हासिल कर पाएगा. यानि दोनों ही हालत में सरकार तो बीजेपी की ही बनती दिख रही है.

नेशनल हेरॉल्ड में छपी सर्वे रिपोर्ट
नेशनल हेरॉल्ड की वेबसाइट पर प्रकाशित चुनाव पूर्व सर्वे में बताया गया है कि अगर कांग्रेस का बीएसपी के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो राज्य में चौथी बार भी 147 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी. अगर गठबंधन हुआ तब भी बीजेपी की सरकार बननी तय है. स्पिक मीडिया नेटवर्क के सर्वे के मुताबिक गठबंधन की सूरत में भी विधानसभा की 230 सीट में से बीजेपी को 126 सीट मिलेंगी. बहुमत के लिए 115 सीटें चाहिए.
Exit mobile version