Site icon Yashbharat.com

नेशनल मीडिया सेंटर के पास मिली संदिग्ध वस्तु, खोजी कुत्तों की मदद से जांच कर रही पुलिस

national media centre 1617601754

दिल्ली में नेशनल मीडिया सेंटर के पास एक संदिग्ध वस्तु मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंची है और संदिग्ध वस्तु की जांच कर रही है।

इस संदिग्ध वस्तु का पाया जाना इसलिए भी पुलिस के लिए चिंता की बात है क्योंकि रविवार को ही छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला हुआ है, जिसमें 22 जवान शहीद हो गए और कुछ लापता हैं।

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए हैं। सुरक्षा बलों ने रविवार को जंगल से 17 जवानों के गोलियों से छलनी शव बरामद किए हैं। शनिवार को सुकमा व बीजापुर की सीमा पर जोनागुडा गांव में नक्सलियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हुए थे, जबकि 32 जवान घायल हुए थे। वहीं, 15 से ज्यादा नक्सली भी मारे गए हैं।

 

Exit mobile version