नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे और राम भी, जनकपुर में मोदी

जनकपुर,नेपाल।: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने भारत एवं नेपाल के बीच सदियों पुराने आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जनता के परस्पर संबंधों को मजबूत करने और इनमें तेजी से प्रगति करने का आज संकल्प व्यक्त किया। नेपाल के तराई क्षेत्र में सुप्रसिद्ध तीर्थ जनकपुर में माता जानकी मंदिर में आयोजित एक समारोह में दोनों नेताओं ने तीर्थयात्रियों के लिए ‘रामायण सर्किट’ का शुभारंभ करने एवं जनकपुर से अयोध्या के लिए सीधी बससेवा का उद्घाटन करने के मौके पर यह संकल्प व्यक्त किया। मोदी ने कहा कि सारी दुनिया में तेजी से पर्यटन बढ़ रहा है। दोनों देशों के करोड़ों लोगों को रामायण सर्किट के विकास से लाभ होगा। आज इस सर्किट के शुभारंभ के बाद दोनों देश इस पर आगे बढऩे की योजना बनाएंगे।
PunjabKesari
मोदी-ओली की ज्वाइंट प्रैस कॉन्फ्रैंस
पीएम मोदी

Exit mobile version