दुर्गोत्सवधर्ममध्यप्रदेश

नीमच: चामुंडा माता के अश्रु से बह रहीं धारा, जुटे श्रद्धालु

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के बाढ़ प्रभावित गांव रामपुरा के धानमंडी स्थित प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर में स्थापित प्राचीन माँ चामुंडा की प्रतिमा की आँखों से अश्रुधारा बह रही है। यह शनिवार से लगातार समाचार लिखे जाने तक जारी थी। लोग इसे माँ चामुंडा का चमत्कार मानकर दर्शन हेतु आ रहे हैं। मंदिर में भारी भीड़ लगी हुई है। अभी तक इसके धार्मिक महत्व व संकेत एवं वैज्ञानिक पहलुओं पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आए हैं।

कहीं बारिश के कारण पानी तो नहीं बह रहा
बताया जा रहा है कि नगर के पोरवाल समाज की कुछ महिलाएं भजन कीर्तन के लिए मंदिर पहुंची थीं। तभी उन्होंने देखा कि मा की प्रतिमा की आंखों से आंसुओं कि धारा बह रही है। इसके बाद महिलाओं ने आश्वस्त होने की कोशिश की कि कहीं यह अश्रुधारा बारिश के कारण दीवारों में आई नमी के कारण तो नहीं है परंतु ऐसा कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं हुआ।

भक्तों का तांता
लोगों का कहना है कि उन्हें किसी अन्य जगह से पानी आता नहीं दिखा। इसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि आंसुओं कि धारा माँ चामुंडा की प्रतिमा की आखों से ही बह रही है। इसे चमत्कारी घटना मानकर महिलाओं ने मां की आरती प्रारंभ कर दी। कुछ देर बाद जैसे-जैसे ये खबर आसपास के इलाके में फैली तो रात में ही बड़ी संख्या में लोग मां के दर्शन के लिए मंदिर जा पहुंचे।

Leave a Reply

Back to top button