Site icon Yashbharat.com

नीति आयोग मनायेगा एटीएल समुदाय दिवस

niti aayog

नयी दिल्ली नीति आयोग का अटल इनोवेशन मिशन 15 दिसंबर को अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला का समुदाय दिवस मनाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह दिवस सामुदायिक अभियान पहल के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें 25 युवा सलाहकार 200 से अधिक ऐसे छात्रों के साथ बातचीत करेंगे, जिनका औपचारिक शिक्षा प्रणाली में नामांकन नहीं है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत शुक्रवारा को यहां इस पहल की शुरूआत करेंगे। इस दौरान यह सलाहकार नई दिल्ली के चार स्थानों का दौरा कर विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के बच्चों के साथ चर्चा करेंगे और उन्हें बताएंगे कि कैसे नवाचार से समुदायों की समस्याओं का समाधान ढूंढा जा सकता है।

Exit mobile version