Site icon Yashbharat.com

निवाड़ी में बोरवेल में गिरे बच्चे को अब तक नहीं निकाला जा सका

tikamgarh child fall in bore well

निवाड़ी। मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के सैतपुरा गांव में बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम बच्चे प्रहलाद को निकालने के प्रयास सतत जारी हैं। हालांकि, बच्चा अब अचेत अवस्था में है। उसकी आवाज सुनाई नहीं दे रही है। कैमरे में कोई हलचल भी नहीं दिख रही है।

पुलिस के साथ प्रशासन और सेना भी रेस्क्यू में जुटी हुई है। बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के लखनऊ से पहुंचे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने मोर्चा संभाल लिया है। पांच मशीनों से लगातार खोदाई की जा रही है। गुरुवार शाम तक करीब 55 फीट खोदाई की जा चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बोरवेल में लगातार आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।

गौरतलब है कि अंधेरे में भी रिकार्ड करने की क्षमता वाले नाइट विजन कैमरे से लैस टीम भी बोरवेल में लगातार बच्चे पर निगाह बनाए हुए है। कैमरे में बच्चे की हलचल दिखाई नहीं दे रही है। प्रशासन के मुताबिक बोरवेल की गहराई 200 फीट है, लेकिन कैमरे से बच्चा 70 फीट गहराई पर नजर आ रहा है।

Exit mobile version