Sunday, May 10, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha Electionsमध्यप्रदेश

निवाड़ी कलेक्टर अक्षय कुमार को हटाया, शैलबाला मार्टिन को दायित्‍व

भोपाल । चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य शासन ने निवाड़ी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को हटा दिया है। उन्हें मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर मप्र इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की सीईओ तथा मप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की प्रबंध संचालक शैलबाला अंजना मार्टिन को निवाड़ी का कलेक्टर बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के 52वें जिले के रूप में निवाड़ी जिला अस्तित्व में आया था। तब चुनाव आयोग की सहमति से अक्षय कुमार सिंह निवाड़ी के पहले कलेक्टर नियुक्त किए गए थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply