jabalpur

निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिरने से मजदूर की मौत

जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान का स्लैप गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब परतला बरेला निवासी ललित रजक उम्र 28 वर्ष, सीए अरुण ग्रोवर के यहां स्लैब खोदने का काम कर रहे थे। तभी अचानक ललित केसर पर भारी भरकम स्लैब आ गिरा जिससे ललित केसर व पीठ पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में उसे रसल चौक स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना लगते ही मृतक के परिवार अस्पताल जा पहुंचे उन्होंने बताया कि ललित का विवाह अभी 8 माह पूर्व ही हुआ है। ललित की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी सदमे की अवस्था में है। गोरखपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना कर दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply