मध्यप्रदेश

निर्माणाधीन डेम की दीवार ढही, खेतों में फसलें हुई बर्बाद

सिवनी। सिवनी में भारी बारिश की वजह से निर्माणाधीन डेम को नुकसान पहुंचा है। आदिवासी बाहुल्य घंसौर विकासखंड के सरोरा गांव में इस डेम का निर्माण किया जा रहा है। तेज बारीश की वजह से डेम पर बनाई जा रही कच्ची दीवार सोमवार की रात को बह गई। दो मीटर ऊंची मिट्टी की दीवार के ढहने से दर्जनों किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे करीब डेढ़ सौ एकड़ रकबे में लगी फसलें बर्बाद हो गई। फसलों की बर्बादी से किसानों में आक्रोश है।

DAM%20ONE

डेम की दीवार ढहने और खेत की फसल बर्बाद होने की वजह से 55 साल के एक किसान खोवेलाल सेन को सदमे की वजह से दिल का दौरा पड़ा है। उनको तुरंत घंसौर अस्पताल ले जाया गया , यहां से उनको जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।किसान के बेटे विपिन कुमार सेन ने बताया कि उसके साढ़े छह एकड़ खेत में अरहर, मूंग व उड़द की फसल लगी हुई थी जो पानी के तेज बहाव में बह गई है। किसानों के खेतों में बांध की मिट्टी व सिल्ट पानी के साथ बहकर जमा हो गई है। इसे हटाने में महिनों का वक्त लगेगा और इस बार किसान खेतों में फसल नहीं लगा पाएंगे।

Leave a Reply

Back to top button