Site icon Yashbharat.com

निजी क्षेत्र में ट्रेन के लिए रेलवे का ब्लूप्रिंट तैयार, जानिए- कहां चलेगी ट्रेन, क्या मिलेगी सुविधा

20 08 2019 tejas train 19503781 m

नई दिल्ली । निजी क्षेत्र को कुछ ट्रेनें सौंपने के अपने कदम के तहत रेलवे ने फैसला लिया है कि आइआरसीटीसी प्रायोगिक तौर पर अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस और दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस चलाएगा। यह जानकारी मंगलवार को सूत्रों ने दी। इन ट्रेनों में किराया फ्लेक्सिबल होगा और इसका फैसला आइआरसीटीसी लेगा।

रेलवे बोर्ड द्वारा तैयार ब्लूप्रिंट के मुताबिक, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर तीन साल के लिए रेलवे की टूरिज्म एवं कैटरिंग शाखा को दो ट्रेनें सौंपी जाएंगी। इन ट्रेनों में कोई रियायत, विशेष सुविधा या पास की अनुमति होगी। रेलवे ने कहा है कि आइआरसीटीसी की चलती ट्रेनों में रेलवे कर्मचारियों द्वारा टिकट की जांच नहीं की जाएगी।

ब्लूप्रिंट में यह भी कहा गया है कि ट्रेनों का अनोखे तरीके से नंबर दिया जाएगा और रेलवे के संचालन कर्मचारी लोको, पायलट, गार्ड और स्टेशन मास्टर इसे संचालित करेंगे। इन दोनों ट्रेनों की सेवा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह होगी और उतनी ही प्राथमिकता भी दी जाएगी।

Exit mobile version