Site icon Yashbharat.com

निजी अस्पतालों से स्वास्थ्य विभाग ने मांगी जानकारी, आपके यहां कौन डॉक्टर आते हैं इलाज के लिए

doctor shrug 1

जबलपुर। शहर के ज्यादातर निजी नर्सिंग होम किराए के डॉक्टरों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। भोपाल से इस मामले में जानकारी मांगे जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। इसके तहत सभी निजी अस्पतालों को पत्र जारी कर वीजिट पर आने वाले डॉक्टरों की जानकारी मांगी गई है, साथ ही उनको कितनी राशि दी गई है इसका भी उल्लेख करना है। शहर में कुछ नर्सिंग होम के द्वारा हर प्रकार का उपचार एवं इमरजेंसी सुविधा का दावा किया जाता है। इसके लिए ये नर्सिंग होम वीजिट पर डॉक्टरों को बुलाते हैं। इस प्रकार की सेवाएं देने वालों में मेडिकल कॉलेज एवं शासकीय अस्पतालों के चिकित्सक भी शामिल हैं। अब तक कौन डॉक्टर कहां सेवाएं दे रहा है इसकी स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी ही नहीं थी। भोपाल से इस मामले में जानकारी मांगे जाने के बाद अब सीएमएचओ कार्यालय ने सभी निजी नर्सिंग होम से इस संबंध में पूरी जानकारी मांगी है। डॉक्टरों के नाम, वह कहां पर कार्यरत हैं और कितनी राशि उनको दी जाती है, ये सभी जानकारियां सीएमएचओ कार्यालय द्वारा तलब किए जाने से नर्सिंग होम संचालकों में हडकंप मच गया है। क्योंकि इससे कई शासकीय चिकित्सकों के नाम भी सार्वजनिक हो जाएंगे।,

Exit mobile version