Site icon Yashbharat.com

नारायणपुर से दंतेवाड़ा के बीच शुरू हुई बस में नक्सलियों ने दिनदहाड़े लगाई आग

01 04 2023 fire in dantewada bus

दंतेवाड़ा। Dantewada News शनिवार को नक्सलियों ने नारायणपुर से दंतेवाड़ा के बीच हाल में शुरु हुई बस को नक्सलियों ने आग लगा दी है। दिनदहाड़े 20 से 25 हथियार बंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया और जंगलों की ओर भाग खड़े हुए

दंतेवाड़ा से पल्ली नारायणपुर बस सेवा इसी साल सड़क का काम पूर्ण होने के बाद बस सेवा जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू करवाई गई थी। ये नक्सलियों का कोर एरिया है, जंहा आज नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है ये अबूझमाड़ का क्षेत्र है। जानकारी है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन अभी भी मौके पर नक्सलियों की मौजूदगी बताई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी नक्सलियों ने कई बार आगजनी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कभी टावर में आग लगा रहे हैं, तो कभी बसों को आग के हवाले कर रहे हैं। इतना ही नहीं आए दिन बम को प्लांट कर हमला कर रहे हैं। बीते दस दिन पहले ही कांकेर में कोइलीबेडा विकासखंड के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम आलपरस में सड़क निर्माण कार्य में लगे 10 वाहनों में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी और आठ ट्रैक्टर में आग लगाई था। चीलपरस में स्थापित नए कैम्प से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम दिया था।

Exit mobile version