Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestराष्ट्रीय

नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे मे किया गिरफ्तार

कटनी । नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे मे गिरफ्तार किया। 28 नवम्बर को पीडिता व्दारा आरोपी सोनू यादव निवासी भगनवारा के व्दारा गलत काम करने की रिपोर्ट पर से थाना स्लीमनानाबाद मे प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) स्‍लीमनाबाद अखिलेश गौर के मार्ग दर्शन में फरार आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था ।

थाना स्‍लीमनाबाद प्रभारी उनि. नितिन कमल द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश पतासाजी की गई आरोपी सोनू यादव पिता कमलेश यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम भगनवारा थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी के दस्तयाब होने पर पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी जो जुर्म करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है ।

थाना प्रभारी स्लीमनाबाद उनि. नितिन कमल , महिला उनि. नेहा मौर्य महिला आर. नेहा भट्ट प्रधान आरक्षक रामनरेश शुक्ला तेज प्रकाश आरक्षक मनीष , राजा ,सोने सिह,रजनीश, अचल बृजेश की सराहनीय भूमिका रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम