Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

नागरिकता कानून: बिहार में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन, असम हिंसा की एसआईटी करेगी जांच

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई राज्यों में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुए। दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल और कर्नाटक में कई संगठनों ने आज भी विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश में हुए बवाल में 13 लोगों की मौत होने की खबर है। इनमें मेरठ में चार, बिजनौर, कानपुर, संभल में दो-दो, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद व वाराणसी में एक-एक की जान गई है। वहीं असम में शुक्रवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा चालू कर दी गई। गुजरात में आठ हजार लोगों पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया, साथ ही 49 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply