Site icon Yashbharat.com

PAK के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर छात्र ने फेंका जूता, फिर भी जारी रखा भाषण

download 1 1
लाहौरः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर जामिया निमिया के एक छात्र ने जूता फेंका। नवाज पर उस समय जूता फेंका गया जब वे एक स्कूल में कार्यक्रम में भाषण देने वाले थे। ‘जियो टीवी’ के मुताबिक, नवाज जैसे ही मंच पर कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करने पहुंचे तो छात्र ने उन पर जूता फेंक दिया जोकि सीधा उनके कंधे पर लगा।
जूता मारने के बाद वह शख्स मंच पर चढ़कर नारेबाजी करने लगा। हालांकि नवाज ने इस घटना के बाद भी अपना भाषण जारी रखा। पुलिस के मुताबिक हमलावर तलहा मुनव्वर तहरीक-ए-लब्बैक या रसूल अल्लाह (TLYR) का सदस्य भी है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने उसको पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बता दें कि इससे पूर्व शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान किसी ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर भी स्याही पोत दी थी।
Exit mobile version