रायपुर। शुरुआत की गई थी आम की एक अदद लकड़ी से, मगर आज नवग्रह की लकड़ियों के सहारे करीब 20 हजार मनरेगा महिला मजदूरों ने अपनी तकदीर बदल डाली है, जो महिलाएं कभी दो वक्त की रोटी को मोहताज थीं, आज करीब पांच करोड़ रुपए का सालाना कारोबार कर रही हैं।
एक सामान्य सी महिला चमेली ध्रुव ने जिंदगी को ऐसी राह दिखाई कि मिट्टी के मोल बिकने वाली लकड़ियां आज सोना बन गई हैं। इससे होने वाली आमदनी से हजारों महिलाओं का घर-संसार दमक रहा है। सफलता की यह कहानी कम रोचक नहीं है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे गांव बरतोरी की मजदूर महिलाओं के हाथों को जब काम नहीं होता था, गृहस्थी चलाने के लिए वे आम के पेड़ की टहनियां तोड़कर रायपुर के गोल बाजार की हवन सामग्रियों की दुकानों पर एक रुपए किलो की दर से बेच आती थीं।
इस बीच चमेली ध्रुव ने सभी को जंगल ले जाकर नवग्रह की लकड़ियों की पहचान कराई और बताया कि इन्हें बेचकर काफी रुपया कमाया जा सकता है। सलाह दी कि बड़ी सफलता के लिए समूह बनाकर काम करना होगा। फिर क्या था।
बारह महिलाओं के नवज्योति स्वसहायता समूह की नींव पड़ी। उन्होंने नवग्रह की लकड़ियों की कीमत तय की। आम की जो लकड़ियां पहले एक रुपए किलो में बेचती थीं, उसे पांच रुपए किलो कर दिया। वहीं नवग्रह की 250 ग्राम लकड़ियों का रेट 20 रुपए।
इनकी कर्मठता देख अंतत: राष्ट्रीय आजीविका मिशन मदद को आगे आया और आज वे समूह की महिलाओं को बाजार उपलब्ध करा रहे हैं। इनकी ही तर्ज पर जिले के आठ हजार 954 स्वसहायता समूह से जुड़ीं एक लाख 79 हजार 80 महिलाओं में करीब 20 हजार मजदूर महिलाएं नवग्रह की लकड़ी के व्यवसाय में जुड़ गईं हैं।
चमेली की एक छोटी सी शुरुआत और दिखाई गई राह की बदौलत आज समूह की महिलाओं द्वारा संग्रहित नवग्रह की लकड़ियों का सालाना कारोबार करीब पांच करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
छत्तीसगढ़ ही नहीं, ओडिशा और आंध्रप्रदेश तक इसकी काफी मांग है। समूह की राजेश्र्वरी ध्रुव, लीला, भारती सेन, सतरूपा, कृतिका, निर्मला, सोसिल साहू, दुलारी वर्मा, चमेली साहू, फूलकंवर सोन व सोनवती साहू के मार्गदर्शन में आज जिले की हजारों महिलाओं ने नवग्रह की लकड़ियों की बदौलत जिंदगी को आसान बना लिया है।
समूह की सतरूपा व कृतिका ने बताया कि वह दिन भी था जब दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी उनके लिए मुश्किल होता था। लेकिन जब से नवग्रह की लकड़ियों का रोजगार अपनाया है, हालात बदल गए हैं। बच्चों को अच्छे से पढ़ा-लिखा पा रही हैं। कोई जरूरी काम आ जाए तो कर्ज के लिए साहूकारों के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता।
नवग्रह की लकड़ियों में ये शामिल
आम, फुड़हर, बरगद, पीपल, बेर, बेल, चिरचिटा, डूमर और खैर। नवग्रह शांति व पूजापाठ के निमित्त किए जाने वाले हवन में इनका ही उपयोग किया जाता है।
-
सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, जानें आपके होंठ क्या कहते हैं आपके बारे में -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम” -
शिकारियों की खैर नहीं: कर्नाटक के जंगलों में उतरेगी ‘बेल्जियम शेफर्ड’ की ब्रिगेड, 5 टाइगर रिजर्व में संभालेंगी मोर्चा -
UNSC में महाशक्तियों की भिड़ंत: रूस और चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाया डबल वीटो; ईरान पाबंदियों की निगरानी करने वाला UN पैनल ठप -
अरब सागर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: पाकिस्तान का PNS हुनैइन हुआ क्षतिग्रस्त, भारत का कोलकाता क्लास शिप सुरक्षित -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
मौत के 6 साल बाद कागजों में भी खत्म हुआ कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे, हाईकोर्ट के दखल पर जारी हुआ डेथ सर्टिफिकेट -
कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की रिश्वत लेते धारवाड़ का तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार -
PM मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन; सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का हुआ आगाज -
30 से 40 की उम्र में महिलाओं के लिए खतरनाक है ‘साइलेंट किलर’ हाई बीपी: एक्सपर्ट से जानें धमनियों के सख्त होने का कारण और बचाव -
3 साल बाद भारत लौटी IPL ऑक्शन की मेजबानी: दिसंबर 2026 में देश में लगेगा खिलाड़ियों पर दांव, 2028 मेगा ऑक्शन फिर विदेश में -
ओडिशा के मयूरभंज में संदिग्ध कोड वाला कबूतर मिलने से सनसनी: पैर की रिंग पर लिखा ‘BAN-2026’, पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे -
EPF Wage Limit Revised: नौकरीपेशा वर्ग को मोदी सरकार का तोहफा, ₹25000 हुई पीएफ की सैलरी लिमिट; 51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले -
अरब सागर में भारत-पाक नौसेना जहाजों की टक्कर: रक्षा मंत्रालय ने जताई सख्त आपत्ति, पाक राजनयिक तलब -
शेयर बाजार में हाहाकार: 330 मिनट में स्वाहा हुए ₹9 लाख करोड़, सेंसेक्स 1200+ अंक टूटा; ये हैं तबाही के 5 मुख्य कारण -
रेलवे अर्बन बैंक बिलासपुर में बंपर भर्ती: ग्रुप सी के 35 पदों पर प्रक्रिया शुरू; शेयरधारकों और स्टाफ आश्रितों को मौका -
चीन-पाक चुनौतियों के बीच भारतीय सेना का बड़ा आधुनिकीकरण: AI, ड्रोन तकनीक और आत्मनिर्भरता पर फोकस; देखें मुख्य बिंदु -
त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: अजमेर-रांची के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन; कटनी मुड़वारा, सागर और दमोह में होगा स्टॉपेज -
‘मुंबई में घर खरीदना सपना’: TV एक्ट्रेस आंचल खुराना ने दिखाया अपने ₹70 हजार किराए का 1 BHK फ्लैट, खिड़की से दिखती हैं झुग्गियां
