Thursday, May 14, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

नवंबर में थोक महंगाई बढ़कर 3.93 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली। फल, सब्जी, अंडा और मांस की कीमतों में वृद्धि हाेने के कारण मौजूदा वर्ष के नवंबर में थोक मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 3.93 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि इससे पिछले महीने यह 3.59 प्रतिशत रही थी।

सरकार ने आज यहां जारी आंकड़ों में बताया कि नवंबर 2016 में थोक मुद्रास्फीति की दर 1.82 प्रतिशत रही थी।
मौजूदा वित्त वर्ष में नवंबर तक बिल्डअप मुद्रास्फीति की दर 2.74 प्रतिशत रही है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.90 प्रतिशत था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply