Latest

नवंबर माह में इन दिनों रहेंगी बैंकों की छुट्टियां, जल्द निपटा लें काम

नवंबर माह में बैंकों में काफी छुट्टियां रहने वाली हैं। त्योहार के इस महीने में दिवाली, भाई दूज, गुरु नानक जयंती, छठ पूजा और ईद-ए-मिलाद जैसे त्योहार हैं। बैंक से संबंधित किसी भी परेशानी से बचने के लिए आपको पहले से इन छुट्टियों के बारे में जान लेना चाहिए ताकि आप जरूरी काम समय रहते निपटा सकें।

बता दें कि नवंबर माह के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। त्योहारों के अलावा, बैंक पहले की तरह हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे। नवंबर में दूसरे और चौथे शनिवार यानी 11 और 25 नवंबर को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Back to top button