Latestराष्ट्रीय

सांसदों ने किया निराश,सोशल मीडिया ने बढ़ाई PM मोदी की टेंशन!

नई दिल्ली: जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तमाम मुद्दों पर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया ने ही मोदी की टेंशन बढ़ा दी है। खुद प्रधानमंत्री ने भाजपा के सदस्यों को भरोसा दिलाया है कि जिनके फेसबुक लाइक तीन लाख के पार होंगे, उनके क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से वह वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू होंगे। पिछले शुक्रवार को संसदीय दल की बैठक में प्रजेंटेशन हुआ। प्रधानमंत्री ने पूछा कि कितने सदस्यों के फेसबुक पर तीन लाख से ज्यादा लाइक हैं तो हाथ उठाने वालों की संख्या कम ही थी। उन्होंने कहा कि जिनकी संख्या इसके पार होगी उनके क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से वह सीधी बात करेंगे। अब जब 2019 चुनाव महज एक साल बाद है तो जिन सांसदों को अपनी उम्मीदवारी बचाने की फिक्र है उनके लिए भी जरूरी है वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ें।
Yashbharat
वहीं दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं को भाजपा सांसदों का काम कुछ पंसद नहीं आ रहा। जिसके तहत बड़ी संख्या में भाजपा सांसदों के खिलाफ कार्यकर्ताओं की ही शिकायतें आई हैं। चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को जगाना जरूरी है और इसके लिए प्रधानमंत्री से अच्छा कोई स्टार प्रचारक नहीं मिल सकता है।

गुजरात और यूपी के सांसदों ने किया निराश
प्रधानमंत्री के लिए सबसे शर्मनाक बात ये है कि सोशल मीडिया पर फिसड्डी सांसद उनके गृहनगर गुजरात और निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।  गुजरात मके 26 में से 15 सांसद तो ट्विटर और फेसबुक पर हैं ही नहीं या हैं भी तो उनकी मौजूदगी लगभग जीरो है।  उत्तर प्रदेश में भी 71 में से 43 सांसद सोशल मीडिया पर इनएक्टिव हैं।
Yashbharat

एक नजर मोदी सरकार के सोशल मीडिया पर ‘हिट’ मंत्रियों पर

  • राजनाथ सिंहः 6.8 मिलियन Likes
  • पीयूष गोयलः  5.4 मिलियन  Likes
  • स्मृति ईरानीः 5.1 मिलियन  Likes
  • अरुण जेतलीः 3.1 मिलियन  Likes
  • सुषमा स्वराजः 2.9 मिलियन  Likes
  • वी.के. सिंहः 1.8 मिलियन  Likes
  • नितीन गडकरीः 1 मिलियन  Likes

Leave a Reply

Back to top button