Site icon Yashbharat.com

गोटेगांव में दो पक्षों के बीच चली गोली, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

6a00e54ee06170883401bb087cfc05970d

नरसिंहपुर l गोटेगांव के बैलहाई बाजार में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों तरफ से गोलियां भी चलीं। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक हिमांशु राठौर नाम के एक शख्स को हाथ में गोली लगी है। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी का जबलपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मारपीट और गोलीबारी के इस मामले में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के पुत्र प्रबल पटेल सहित अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version