Latestमहाकौशल की खबरें

नरसिंहपुर में दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत एक व्यक्ति की मौत

नरसिंहपुर । नगर के करीब रोसरा बाईपास पर दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बायपास के पास आमने सामने कारों की भिड़ंत हुई। मृतक जबलपुर निवासी आशुतोष चौबे हैं।

दो कारों की आपस में टकराने से एक व्यक्ति की हुई मौत और एक व्यक्ति हुआ घायल है।  UK 07 BV 1259 नंबर की कार में सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई एवं CG 10 AA 1304 में  सवार जिसका नाम अकबर खान पिता मोहम्मद खान 53 जो कि बिलासपुर से भोपाल जा रहा था इसको हल्की-फुल्की खरोच आई ।

तत्काल 108 एंबुलेंस एमडी हेमंत कुमार प्रजापति एवं पायलट शेक इस्लाम ने पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया l

जानकारी के अनुसार मृतक की बेटी का आज चौक था तथा वह जबलपुर वापस लौट रहा था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम