Wednesday, May 20, 2026
Latest:
jabalpur

नन्हें डेयर डेविल का बड़ा कमाल

डर के आगे जीत है को कर रहा सार्थक
जबलपुर,यभाप्र। वह महज 6 साल का है पर मोटर साइकिल में ऐसे -ऐसे करतब दिखता है कि बड़े बड़ों के दिल दहल जाएं। ऐसे करतब वन सिग्रल कोर के डेयर डेविल्स ही दिखा पाते हैं। पर छोटा सा विहान उन्हें भी चुनौती देता नजर आ रहा है। अब उसकी नजर गिनीज वल्र्डबुक रिकॉर्ड पर लगी है। आज सुबह-सुबह विहान राजू पाल अपने पिता सीएमएम में इंस्पेक्टर हवलदार पाल राहू पंचम के साथ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के मैदान में होण्डा साईन लेकर पहुंचा और फिर शुरु हुआ उसका करतब दिखाने का सिलसिला। जिसने भी देखा दांतों तले अंगुलियां दबा लीं।
अपने करीब एक घंटे के समय में विहान ने होण्डा साईन में हैरत अंगेज करतब के सहित योग की विभिन्न मुद्राएं जिसमें हनुमान पोजिशन भी शामिल है की। उसने हाथ छोड़कर सैल्यूट भी किया और सूर्य नमस्कार समेत कई करतब दिखाये। विहान के पिता पाल राजू ने बताया कि उनके बेटे को यह विधा गॉड गिफ्टेड है, मेरा योगदान सिर्फ इतना था कि परिवार के साथ घूमने फिरने जाते समय उसे सामने बिठा लेता था। वह हैण्डल में हाथ रखता फिर धीरे-धीरे मुझसे कहकर गाड़ी कन्ट्रोल करने लग गया फिर न जाने कब उसने योग की पोजिशन का अभ्यास शुरु किया। आज जब मैं उसे देखता हूं तब गर्व होता है कि नन्हीं सी उम्र में वह जो करतब दिखा रहा है वह डेयर डेविल्स कड़े अभ्यास के बाद दिखा पाते हैं। अब वह 125 सीसी होण्डा साईन में करतब दिखाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रेकार्ड में नाम दर्ज कराना चाहता है। उसकी इ’छा है कि वह आगे देश का नाम रोशन करे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply