Saturday, May 2, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

नदी में बही जीप गहरे पानी में धंसी मिली, गाड़ी में फंसीं थीं बच्चों और ड्राइवर की लाश

भोपाल। आष्टा के नज़दीक पपनास नदी में गाड़ी सहित बहे दोनों बच्चों और उनके ड्राइवर की लाश मिली है. एनडीआरएफ की टीम ने गाड़ी और तीनों लाशों को खोज निकाला. बोलेरो गाड़ी घटनास्थल से करीब आधा किमी दूर गहरे पानी में धंसी मिली थी. उसे बाहर निकालने पर  दोनों बच्चों और ड्राइवर की लाश उसमें फंसी मिली.

आष्टा के नज़दीक मंगलवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी पपनास नदी के उफान में बह गयी थी. इस गाड़ी में मुंगली गांव के प्रधान सजन सिंह अपने पोते-पोती और ड्राइवर के साथ सवार थे. रास्ते में एक अन्य ग्रामीण भी उनकी गाड़ी में सवार हो गया. पपनास नदी के रपटे पर बहाव तेज़ था. लेकिन ड्राइवर ने उफान के बीच ही गाड़ी रपटे पर उतार दी,  बहाव तेज़ होने के कारण जीप बहने लगी.  सजन सिंह और बंटी नाम के ग्रामीण ने गाड़ी से कूदकर जैसे-तैसे अपनी जान बचायी. लेकिन सजन सिंह की 13 साल की पोती ऋतिका, 10 साल का पोता ऋतिक और  55 साल का ड्राइवर मनोहर सिंह गाड़ी सहित पानी में बह गए थे.

ख़बर मिलते ही ज़िला प्रशासन ने एनडीआरएफ और होम गार्ड की टीम बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया था. अंधेरा और बारिश होने के काऱण बचाव अभियान में काफी दिक्कत आयी. पानी में बहे तीनों लोगों और गाड़ी का पता नहीं चल पा रहा था

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply