Site icon Yashbharat.com

नड्डा से BJP की सदस्यता लेने के बाद भोपाल पहुंचे सभी पूर्व विधायक

IMG 20200321 WA0030

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में भारी उलटफेर करने वाले कांग्रेस से बागी हुए विधायकों ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद अब भोपाल का रुख किया। अब से कुछ देर पहले सभी पूर्व विधायक भोपाल पहुंच गए। अब वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा सभी पूर्व विधायक भाजपा दफ्तर भी जाएंगे। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा से मिलेंगे।

आपको बता दें कि ये सभी बागी सिंधिया समर्थक वर्तमान में पूर्व विधायक पिछले 24 दिनों से बेंगलुरू में थे। इन्हीं के इस्तीफे के बाद प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई। आज ये सभी पूर्व विधायक बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जे पी नड्डा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में सभी ने बीजेपी की सदस्यता ली।

Exit mobile version