Site icon YASHBHARAT.COM

नगर निगम स्टेडियम में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस

कटनी। मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस आज पूरे प्रदेश के साथ ही कटनी जिले में भी उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमे महापौर शशांक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संबोधित संदेश का वाचन किया।


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मुख्य समारोह में राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक को शामिल होना था लेकिन विगत दिवस सायना ग्रुप से जुड़े ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन की वजह से राज्यमंत्री श्री पाठक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके और महापौर शशांक श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान महापौर ने सभी को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की तरक्की में सहयोग का आव्हान किया। बार्डस्ले स्कूल की छात्राओं ने मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इस अवसर विधायक संदीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, कलेक्टर विशेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, एसडीएम राजेंद्र पटेल, एएसपी प्रमोद सोनकर, अपर कलेक्टर सुनंदा पंचभाई, भाजपा नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, नगर निगम आयुक्त संजय जैन, सत्यनारायण अग्रहरि, सपना सरावगी, शिल्पी सोनी, प्रीति सूरी, ऋचा गेलानी, कैलाश जैन सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान स्वतंतत्रा संग्राम सेनानियों और मीसाबंदियों का सम्मान किया गया।

Exit mobile version