katni
नगर निगम नई दरों के हिसाब से लेगा कचरा एकत्रण शुल्क!

इंदौर। नगर निगम का बजट पास होने के बाद राजस्व विभाग ने नागरिकों को नई दरों के हिसाब से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुल्क के बिल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। अगस्त में शहर की चार लाख से ज्यादा संपत्तियों के बिल जारी कर दिए जाएंगे। बिल जारी होने के बाद नागरिकों को एक साथ पांच महीने (अप्रैल से अगस्त तक) का शुल्क जमा करना होगा। हालांकि निगम यह शुल्क देरी से जमा करने वालों से कोई दंड राशि नहीं वसूलता, इसलिए नागरिक अपनी सुविधा से राशि जमा कर सकते हैं।








