Site icon YASHBHARAT.COM

नगर निगम उपचुनाव हेतु भाजपा के प्रत्याशी घोषित,वार्ड क्र. 09 से सचिन बहरे और 36 से लव साहू के नाम पर लगी मुहर

1000159120

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने दो वार्डों में उप चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन ने बताया कि कटनी नगर निगम के दो वार्डों वार्ड क्रमांक 9 महात्मा गांधी वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 36 डा राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी की सहमति से प्रत्याशी घोषित किये हैं।
वार्ड क्रमांक 09 महात्मा गांधी वार्ड से श्री सचिन बहरे (सोनू) तथा वार्ड क्रमांक 36 डा राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से श्री लव साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने कहा कि दोनो ही वार्डों में भाजपा विजय संकल्प के साथ पूरी ताकत एवं रणनीति वरिष्ठों के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर विजयश्री हासिल करेगी। उन्होनें समस्त भाजपाजनों से दोनो वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों की विजय के लिए जुटने का आव्हान किया है।

Exit mobile version