jabalpur

नक्शा देखकर बाउंड्रीवॉल तोड़ी थी : चोरी के मामले में सीओडी के कर्मचारी शामिल

जबलपुर। एके-47 चोरी मामले में जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में आरोपी वर्कशॉप इंचार्ज सुरेश ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि एके-47 चुराने के लिए संस्थान का नक्शा देखकर बाउंड्रीवॉल तोड़ी थी। वर्कशॉप की बाउंड्रीवॉल के दूसरी तरफ डामर सड़क मिलती थी, जहां कार से जाकर पेड़ की आड़ में छुपाकर रखी एके-47 निकाल लेता था। पुलिस ने यह जानकारी एनआईए (नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी) तक भेज दी है। बिहार के मुंगेर में इस मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम अब जबलपुर आएगी।
े 30 एके-47 बरामद
मुंगेर पुलिस ने जगह-जगह दबिश देकर करीब 30 एके-47 बरामद की। इन सभी मामलों में पुलिस ने इरफान, शमशेर, नियाजुल हसन और दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करके पूछताछ करके जेल भेज दिया। बिहार पुलिस के एक दल ने जबलपुर आकर यहां पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की। इसके बाद जबलपुर पुलिस ने अब बिहार में एके-47 सहित पकड़े गए आरोपितों को प्रोटेक्शन रिमाण्ड पर जबलपुर लाया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button