Sunday, May 10, 2026
Latest:
LatestSportsआईपीएल 2018क्रिकेटखेल

धोनी ने IPL में लगाया खास ‘शतक’, ऐसा करने वाले पहले कप्तान

खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2019 में जयपुर में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स पर 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस उतार-चढ़ाव भरे मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ जब मिचेल सेंटनर ने विजयी छक्का लगाया। इसी के साथ यह मैच महेंद्रसिंह धोनी के लिए खास बन गया क्योंकि वे आईपीएल में 100 जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बन गए।

धोनी का आईपीएल में कप्तानी करने का यह 166वां मैच था और उन्होंने इसमें 100वीं जीत दर्ज की। उनके नेतृत्व में टीम को 65 मैचों में हार झेलनी पड़ी जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। धोनी ने सीएसके के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कमान भी संभाली थी। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सीएसके को दो वर्षों के लिए निलंबित किया गया था। इसके चलते धोनी ने 2016 में पुणे टीम की कमान संभाली थी।

कप्तान के रूप में आईपीएल में सबसे ज्यादा जीत के मामले में गौतम गंभीर दूसरे क्रम पर हैं। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में 129 मैचों में से 71 मैचों में टीम ने जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने अभी तक 94 मैचों में मुंबई इंडियंस टीम की कमान संभाली जिनमें से टीम ने 54 मैच जीते।

IPL में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत 

महेंद्रसिंह धोनी 166 मैच 100 जीत

गौतम गंभीर 129 मैच 71 जीत 

रोहित शर्मा 94 मैच 54 जीत

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply