Saturday, May 9, 2026
Latest:
jabalpur

धूमधाम से निकला कांचघर दशहरा चल समारोह

जबलपुर। कांचघर का विजयादशमी चल समारोह सतपुता से शुरू हुआ। इसमें एक दर्जन देवी प्रतिमाएं शामिल हुईं। अगवानी श्रीरामंदिर रामलीला समिति ने की। सबसे पहले दुर्गा भवानी और श्रीराम दरबार का विधायक अंचल सोनकर ने पूजन अर्चन किया । इसी के साथ एक-एक करके आकर्षक झांकियो के साथ प्रतिमाये निकली । चल समारोह के साथ शेर नृत्य करके युवक समां बांध रहे थे। परम्परागत ढोल की धुन पर उल्लास में नाचते हर वर्ग के लोग आयोजन को भव्यता प्रदान करने में सफल रहे। इस समारोह का सबसे मुख्य आकर्षण रावण का पुतला रहा। देर रात तक निकली, प्रतिमाओं को देखने बड़ी संख्या में दूर दूर से श्रद्धालु आये हुए थे दसहरा का शुभारम्भ भवान श्री राम के हाथो रावण दहन से हुआ । इसके बाद दुर्गा प्रतिमाएं ग्वारीघाट कुंड सहित अन्य गंतव्य की तरफ रवाना हो गईं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply