jabalpur

धूप में बैठ कर चला रहा था चोरी का मोबाइल: जीआरपी ने दबोचा

जबलपुर नगर संवाददाता। अमरकंटक एक्सप्रेस से एक यात्री का 15 हजार का कीमती मोबाइल छीन छीन की भागने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी ने उस समय दबोच लिया जब वह मोहल्ले में ही धूप में बैठ कर मोबाइल चलाने मे लगा हुआ था इसी दौरान सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया जिसके कब्जे से चोरी का मोबाइल जप्त कर थाने लाया गया जहां उससे अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है जिससे अनेंक मामले भी उजागर होने के उम्मीद जताई जा रही है। उक्त कार्रवाई जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी यदुवंश मिश्रा,एएसआई ठक्कर,एएसआई राजेश राज,प्रा.आ.सुशील सिंह एवं आरक्षक मनोज मिश्रा द्वारा की गई। इस संबंध मे जीआरपी ने बतायाउ कि विगत 30 अक्टूबर को रायपुर निवासी शेर सिंह परिवार सहित अमरकंटक एक्सप्रेस के एस/12 की बर्थ नंबर 13 में रायपुर से जबलपुर की यात्रा कर रहे थे इसी दौरान सेफ नगर रद्दी चौकी थाना गोहलपुर का रहने वाला शातिर चोर 23 वर्षीय सज्जू उर्फ शहीद पिता मों.मजीद खान जो पहले से ट्रेन में सवार था वह यात्री के पास पहुंचा और उसके हाथ मोबाइल छीन कर चलती ट्रेन में जबलपुर व अधारताल के बीच कूंद गया बाद में पीडि़त रेल यात्री सीधे जीआरपी थाने पहुंचा और उसने इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया जीआरपी ने फरियादी की पूरी व्यथा सुनने के बाद अज्ञात चोर के विरूद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश में लगी हुई थी इसी दौरान गत दिवस मुखबिर खास से जीआरपी को चोर की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और शातिर चोर को उस समय दबोच लिया जब वह घर के पास खुली धूप में बैठ कर मोबाइल चलाने मे लगा हुआ था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply