Site icon Yashbharat.com

धार्मिक आयोजन में पौधरोपण का सामाजिक सरोकार, वरुण महिला मंडल ने रोपे पौधे

IMG 20180710 WA0032

कटनी। वरुण भवन महिला मंडल नई बस्ती कटनी द्वारा आज पौधरोपण  कर श्री झूलेलाल चालीसा पर्व का शुभारंभ किया गया। वरुण महिला मंडल सदस्यों ने न सिर्फ फलदार पौधौ का रोपण किया वरन इनकी देखभाल का भी संकल्प लिया। महिला मंडल सदस्यों ने कहा कि यह धार्मिक आयोजनों में भी सामाजिक सरोकारों को जोड़ कर समाज को एक नया सन्देश देने का प्रयास था।

यूँ तो झूलेलाल चालीसा पर्व में वरुण भगवान की आराधना होती है,  किन्तु कहीं न कहीं हमें भगवान का यह रूप भी प्रकृति की रक्षा की प्रेरणा देता है । भगवान झूलेलाल स्वयं जल देवता हैं। आज से 40 दिनों तक उनकी आराधना की शुरुआत पौधरोपण से हो इससे अच्छा और क्या हो सकता है । इसी विचार को ध्यान में रखते हुए इस बार हरियाली महोत्सव के साथ झूलेलाल चालीसा व्रत का शुभारंभ पौधरोपण कार्यक्रम से हुआ।

महिला मंडल की सदस्यों ने एक एक पौधा रोपित कर इसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी सँख्या में वरुण भवन महिला मंडल की सदस्य उपस्थित थीं।

Exit mobile version