Site icon Yashbharat.com

धरती गोल ही है ! विश्वास नहीं तो एवरेस्ट से ली गई इस तश्वीर को देख लीजिये

everest selfie atop 11 04 2018

इंटरनेट डेस्क। आजकल इस बात को लेकर बहस हर कहीं हो रही है कि धरती गोल है या फ्लैट। कॉन्सिपिरेसी थ्योरिस्ट्स का मानना है कि विज्ञान इतने सालों से लोगों को झूठ पढ़ाता आया है कि धरती गोल है। हालांकि, कॉन्सिपिरेसी थ्योरिस्ट्स हमेशा ही ऐसे तथ्य देते रहे हैं, जिनसे लोग भ्रमित हों।

मगर, एवरेस्ट की चोटी पर एक व्यक्ति ने जो सेल्फी ली है, उसे देखकर साफ पता चलता है कि धरती गोल है। रेडिट में इस सेल्फी के साथ कैप्शन लिखा है- चेकमेट फ्लैट अर्थ स्टोरी। इस तस्वीर में रेडिटर एवरेस्ट की चोट पर सेल्फी लेता है, जिसके बैकग्राउंड में धरती पूरी तरह से गोल दिखती है।

एवरेस्ट की समुद्र तल से ऊंचाई 8,848 मीटर है, जो धरती का सबसे ऊंचा पर्वत है। एक और रेडिटर ने तस्वीर पर आश्चर्य जाहिर करते हुए लिखा- गजब की स्पिरिट है। तर्क-कुतर्क को भूल जाओ। सच यह है कि आप एक बार में सिर्फ 2.5 फीसद ही देख सकते हैं और यह साबित करता है कि धरती फ्लैट नहीं है।

यदि ऐसा होता, तो आप सबसे ऊंची चोटी से सबकुछ नहीं देख पाते। हर बात पर बहस करने की जरूरत नहीं है।रेडिटर ने आगे लिखा कि मुझे आश्चर्य है कि लोग पृथ्वी को फ्लैट कैसे मानते हैं। यदि ऐसा होता, तो वे धरती के किनारों से अब तक गिरे क्यों नहीं? शायद किसी को उन्हें धक्का देना चाहिए, ताकि वे दूसरी तरफ जा सकें।

Exit mobile version