Site icon Yashbharat.com

दो सौ यात्रियों की अटकी सांसें, आग लगने के बाद पाक विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

06 06 2019 v shape aircraft 19288436

लाहौर। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के विमान के एक इंजन में उड़ान भरते ही आग लग गई, लेकिन गनीमत रही कि पायलट ने हालात को काबू करते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से उतार दिया।

इस दौरान विमान में सवार लगभग दो सौ यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। विमान लाहौर से जेद्दा जा रहा था। उसने रविवार की सुबह लाहौर के अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी टेकऑफ किया ही था कि उसके एक इंजन में आग लग गई।

एक अधिकारी के मुताबिक पायलट ने स्थिति से कंट्रोल रूम को अवगत कराया और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। बाद में वह विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने में सफल रहा। इस दौरान किसी यात्री को चोट नहीं आई। यात्रियों को एक दूसरे विमान से दोपहर जेद्दा भेजा गया।

PIA के प्रवक्ता मसूद तजवर ने हालांकि दावा किया कि विमान में आग नहीं लगी थी। उन्होंने कहा कि एक तकनीकी खराबी के चलते विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। कुछ सप्ताह पहले पीआइए को पक्षी के टकरा जाने के कारण लाहौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

 

 

Exit mobile version