कंधार हाइजैक की असली कहानी: आतंकियों की मांगें और भारत की मजबूरी की पूरी कहानी, जानिए स्टेप बाई स्टेप
कंधार हाइजैक की असली कहानी: आतंकियों की मांगें और भारत की मजबूरी

कंधार हाइजैक की असली कहानी: आतंकियों की मांगें और भारत की मजबूरी । नेटफ्लिक्स की ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ सीरीज पर घमासान मचा हुआ है। यह विवाद विमान को हाइजैक करने वाले अपहरणकर्ताओं के नाम से जुड़ा है। आइये जानते हैं कि आखिर कंधार हाइजैक की असली कहानी क्या है…
हाल ही में आई वेब सीरीज ‘आईसी-814: द कंधार हाइजैक’ विवादों में घिर गई है। विवाद बढ़ने पर भारत सरकार ने नेटफ्लिक्स की कंटेंट प्रमुख मोनिका शेरगिल को तलब किया। इसके बाद मोनिका शेरगिल ने सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू से मुलाकात की। बैठक के बाद नेटफ्लिक्स बयान जारी करके सीरीज में बदलावों की भी जानकारी दी।
IC-814 क्या है? अमृतसर में IC-814 का क्या हुआ? विमान कंधार कैसे पहुंचा? कंधार में सात दिन क्या हुआ? यात्रियों की वापसी के बाद IC-814 का क्या हुआ? जिन आतंकियों ने विमान हाईजैक किया उनका क्या नाम था? भोला और शंकर नाम से संबोधित करने पर विवाद हो रहा है उसका क्या? विवाद के बाद नेटफ्लिक्स ने क्या किया? आइये बात को समझते हैं…