Friday, April 24, 2026
Latest:
jabalpur

दो बाघिन की आहट से दहशत में ग्रामीण

जबलपुर। कान्हा नेशनल पार्क से लगे गढ़ी के समीप पिछले कई दिनों से दो बाघिन अपने 6 शावकों को लेकर विचरण कर रही है। इनमें से एक बाघिन ने दो बैल व दो गाय का शिकार कर चुकी है। क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में दहशत व्याप्त है। जानकारी के अनुसार परिक्षेत्र गढ़ी के ग्राम पंचायत खलौंड़ी के ग्राम नयाटोला में पिछले दिनों एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ विचरण करते देखी गई। यहां पिछले एक माह के भीतर चार मवेशियों का शिकार बाघिन कर चुकी है। भयवश ग्रामीण अपने मवेशियों को चरने के लिए खुला नहीं छोड़ रहे है, ग्रामीण बाघिनों की दहशत के कारण रात्रि में नहीं निकल रहे है। बाघिन रात में शावकों के साथ गांव के अंदर तक पहुंच जाती है। इस कारण गांव में शाम होते ही सन्नाटा छा जाता है। वहीं ग्रामीण अपने खेत खलिहान तक नहीं जा पा रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply