Site icon Yashbharat.com

दो बहनों को बंधक बनाकर ढाई महीने तक किया दुष्कर्म, एक अब भी चंगुल में

2019 5largeimg06 May 2019 205126553

जयपुर। धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके में दो सगी बहनों के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कंचनपुरा पुलिस थाने में आरोपित के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसकी दो बेटियां हैं। छोटी 16 और बड़ी बेटी 18 वर्ष की है।

दोनों गत 24 अप्रैल को फोटो कॉपी कराने के लिए गई थीं। आरोपित नरेश पुत्र रामधन गुर्जर ने दोनों बेटियों को बाड़ी कस्बे तक छोड़ने की कहकर बहला-फुसलाकर कार में बैठा लिया। उसके बाद आरोपित दोनों को अज्ञात जगह पर ले गया।

उसने दोनों को बंधक बना लिया तथा उनके हाथ-पैर बांधकर उनसे दुष्कर्म किया। ढाई माह बाद घर पहुंची छोटी बेटी ने बताया कि एक दिन आरोपित अधिक शराब पीने के कारण अचेत हो गया।

आरोपित को अचेत देख उसने किसी तरह अपने हाथ-पैरों की रस्सियों को ढीला कर खोल लिया और 10 जुलाई को घर पहुंच गई। पीड़िता के पिता ने कंचनपुर थाना पुलिस के समक्ष नरेश गुर्जर के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

Exit mobile version