दिल्‍लीराष्ट्रीय

दोस्त ने तीन मंजिला छत से फेंका, महिला की मौत

नई दिलली। गाजियाबाद में 35 साल की एक महिला की उसके परिचित से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि उस परिचित ने महिला को अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से फेंक दिया। यह घटना 21 अक्टूबर, रविवार दोपहर लोक प्रिया विहार कॉलोनी इलाके में हुई।

सिटी अधीक्षक पुलिस (एसपी) श्लोक कुमार ने कहा कि रात में गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई।

मृतका के पति के शिकायत के आधार पर आरोपी शाहिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान, यह पता चला था कि आरोपी रविवार दोपहर 2 बजे महिला इमराना से मिलने आया था और उस समय उसका पति काम से बाहर था। दोनों अपार्टमेंट की छत पर थे और वहां दोनों के बीच बहस हो गई जिसके बाद महिला को उसने छत से नीचे फेंक दिया। उसके बाद

पीड़िता और उसका पति मुर्तजा मूलत: बिहार के मुजफ्फरपुर के निवासी है जिन्होंने 20 दिन पहले अपार्टमेंट किराए पर लिया था और अपने तीन बच्चों के साथ रह रहे थे।

मुर्तजा ने अपनी शिकायत में कहा कि इमराना और शाहिद एक दूसरे से मिलते थे जो कि उसे नापसंद था और इसलिए उसने दिल्ली छोड़ने का फैसला किया और गाजियाबाद शिफ्ट हो गए। फरार शाहिद की पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button